Home / Breaking News / के.एल.वाई. इंडस्ट्रीज का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

के.एल.वाई. इंडस्ट्रीज का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया रहे मुख्य अतिथि, फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई की हुई शुरुआत
फरसवानी//ग्राम फरसवानी स्थित फुलझर रोड पर के.एल.वाई. इंडस्ट्रीज (फ्लाई ऐश ब्रिक्स) का उद्घाटन समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया विधायक प्रतिनिधि सूरज सोनी, उपस्थित रहे। उनके द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठान के संचालक सरवन साहू एवं दीपक साहू सहित संतोष साहू, राजेन्द्र साहू,पवन साहू, सुरेश अवस्थी ( बिज्जू महाराज) निमेश राठौर (अधिवक्ता) एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में नए औद्योगिक प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई। के.एल.वाई. इंडस्ट्रीज के प्रारंभ होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नवीन व्यवसाय की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।


अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now