Home / News / सहारनपुर: TMT और SEWA की ओर से फेलिसिटेशन सेरेमनी आयोजित, कामयाब बच्चों समेत तालीम के मैदान में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियां सम्मानित…

सहारनपुर: TMT और SEWA की ओर से फेलिसिटेशन सेरेमनी आयोजित, कामयाब बच्चों समेत तालीम के मैदान में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियां सम्मानित…

सहारनपुर, 11 नवंबर को शिया जामा मस्जिद में तौहीदुल मुस्लिमीन ट्रस्ट (TMT) की जानिब से CHAMPS फेलिसिटेशन सेरेमनी तथा शहर में तंज़ीमुल मकातिब लखनऊ की तरफ़ से संचालित मकातिब ए इमामिया के सालाना जलसे का शानदार आयोजन किया गया। ये तमाम तालीमी सरगर्मियां सहारनपुर एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (SEWA) के इश्तिराक से संचालित की जा रही हैं।

प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर रिटायर्ड GST जॉइंट कमीशनर जनाब आमिर ज़ैदी निहाल साहब, डिप्टी डायरेक्टर, इंडियन रेलवे जनाब ऐनुल रज़ा,तौहीदुल मुस्लिमीन ट्रस्ट के सेक्रेटरी जनाब नजमुल हसन रिज़वी “नज़्मी”, CHAMPS ऑफिस से जनाब क़मर रिज़वी, जनाब इरशाद रिज़वी और जनाब रिज़वान हैदर रिज़वी की मौजूदगी ने प्रोग्राम की अहमियत में इज़ाफ़ा किया। मशहूर समाजसेवी जनाब बाबलू ज़ैदी बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शरीक हुए।

इस मौके पर CHAMPS तालीमी इम्तिहान में बेहतर कारकर्दगी का मुज़ाहिरा करने वाले बच्चों को उनकी कामयाबी पर सराहा गया और उन्हें अवॉर्ड एवं सर्टिफिकेट देकर हौसला-अफ़ज़ाई की गई।

फिज़्ज़ा ज़हरा, वफ़ा अब्बास, सैयदा फ़ातिमा हैदर, ज़ैनब हैदर, आरिफ़ा ज़हरा, वजीहा ज़ैदी और मरियम ज़हरा समेत कई बच्चों ने नुमायां कारकर्दगी दिखाई। ख़ुसूसी तौर पर वफ़ा अब्बास, जिन्होंने मोदी एजुकेशन में ज़िला स्तर पर टॉप किया और मकतब में उत्तर प्रदेश में पहली पोज़ीशन हासिल की जिससे वफ़ा अब्बास जो जनाब आलम मिर्ज़ा के बेटे हैं उनको स्पेशल अवार्ड से नवाज़ा गया।

इसके अलावा रिटायर्ड गवर्नमेंट टीचर जनाब मास्टर आसिफ़ रज़ा, जनाब मोहम्मद ओवैस, जनाब डॉ. अतहर अब्बास ज़ैदी, एडवोकेट मंज़र हुसैन काज़मी, जनाब मिर्ज़ा अहमद रज़ा आमिर, जनाब हैदर अली जाफ़री और एडवोकेट मोहम्मद दानिश को उनकी सेवाओं एवं तालीम के मैदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए यादगारी मोमेंटो पेश किए गए।

प्रोग्राम का आयोजन SEWA के फाउंडर जनाब फ़रहत मेहदी काज़मी और उनकी टीम की दूरअंदेशी और तालीमी विज़न के तहत किया गया। इस मौके पर मौजूद मेहमानों ने तालीम को समाज की तरक़्क़ी और नई नस्ल की तामीर का अहम ज़रिया क़रार देते हुए ऐसे इदारे और कोशिशों की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने बच्चों की हौसला-अफ़ज़ाई को मुस्तक़बिल की बेहतर तामीर के लिए ज़रूरी क़दम बताया।

मौलाना वसीफ हुसैन की बच्चों को तैयार करने में उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की गई।

जलसे में शहर की कई जानी-मानी शख्सियात ने भी शिरकत की, जिनमें जनाब अख़्तर अली ज़ैदी, जनाब अली मुहम्मद नकवी, मौलाना वासिफ़ हुसैन, जनाब सलीम काज़मी, डॉक्टर मुहम्मद सैफ़, जनाब शौज़ब रज़ा चार्टेड अकाउंटेंट, एडवोकेट मुन्तज़िर मेहदी, जनाब काज़िम अब्बास काज़मी, जनाब सैयद नादिर अली, शायर ए अहलैबेत जनाब अंसर अंजुम, जनाब मिर्ज़ा मेहरबान पंजेटन , जनाब शहंशाह मिर्ज़ा जनाब अंजुम रज़ा, जनाब दानिश आबेदी और जनाब सैयद रियाज आब्दी के अलावा जनाब डॉ. अम्मार आबिदी के नाम क़ाबिले-ज़िक्र हैं।

प्रोग्राम की निज़ामत एडवोकेट क़ासिम अब्बास काज़मी ने निहायत ख़ूबसूरत और पुरवक़ार अंदाज़ में अंजाम दी।

यह प्रोग्राम महज़ एक अवॉर्ड तक़सीम करने की तक़रीब नहीं, बल्कि तालीम, समाजी बेदारी और नई नस्ल की हौसला-अफ़ज़ाई के लिए एक अहम पेशरफ़्त के तौर पर सामने आया। तौहीदुल मुस्लिमीन ट्रस्ट और SEWA की यह साझा कोशिश सहारनपुर में तालीमी सरगर्मियों को फ़रोग़ देने और बच्चों में इल्मी शौक़ पैदा करने की दिशा में एक क़ाबिले-तारीफ़ क़दम है।

प्रोग्राम के आख़िर में सभी बच्चों को सहारनपुर एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (SEWA) टीम की तरफ़ से स्टेशनरी और फ्रूट्स दिए गए।

मौलाना सैयद वासिफ़ काज़मी साहब ने सभी मेहमान और शिरकत करने वालीं का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now