Home / News / राम जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, परेहटा के बजरंग धाम में चल रही श्रीराम कथा में उमड़ी भीड़

राम जन्म का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, परेहटा के बजरंग धाम में चल रही श्रीराम कथा में उमड़ी भीड़

(दीपक यादव हमीरपुर)

(हमीरपुर सुमेरपुर) परे हटा के श्री बजरंग धाम में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने राम जन्म का सुंदर वृत्तांत सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने जन कल्याण के उद्देश्य अयोध्याधाम में अवतार लिया था।
परेहटा गांव के श्रीबजरंग धाम में आश्रम के महंत स्वामी संतराम महाराज ने श्रीराम कथा का आयोजन कराया है। कथा वाचक कुरसेजा धाम के स्वामी लोकेंद्र दास महाराज ने कथा के तीसरे दिन राम जन्म का सुंदर वृत्तांत सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने असुरों के संहार के लिए पृथ्वी में जन्म लेकर जन कल्याण किया था। उन्होंने अयोध्या नगरी का सुंदर वर्णन सुनाया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी रामदेव महाराज, कथा के परीक्षित राममनोहर यादव, रामश्री यादव, यज्ञ के यजमान राजेश फौजी, संगीता यादव, सुशील उर्फ पिंटू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now