Home / News / गाजियाबाद पुलिस चौकी के पास जोरदार धमाका… आतंकी संगठन के दावे से मचा हड़कंप…

गाजियाबाद पुलिस चौकी के पास जोरदार धमाका… आतंकी संगठन के दावे से मचा हड़कंप…

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार रात एक पुलिस चौकी के पास हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी के पीछे रात करीब 9 बजे हुई। धमाके की आवाज से चौकी के दो शीशे टूट गए और एक दीवार में हल्की दरार आ गई। इस दौरान वहां मौजूद एक डिलीवरी बॉय कांच के टुकड़ों की चपेट में आकर घायल हो गया।घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। यह पोस्ट ‘गाजी 2’ नाम के एक्स अकाउंट से साझा की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है।सोशल मीडिया पोस्ट में चौकी को उड़ाने की धमकीधमाके के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट में संगठन की ओर से घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इसी अकाउंट से वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है।पुलिस इस पोस्ट की सत्यता और इसे साझा करने वाले अकाउंट की जांच कर रही है। फिलहाल किसी संगठन की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके का इस पोस्ट से कोई संबंध है या नहीं।

धमाके से टूटे चौकी के शीशे, डिलीवरी बॉय घायलजानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी के पीछे कबाड़ की गाड़ियां खड़ी करने वाली जगह पर विस्फोट हुआ। घटना के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद थे। इसी दौरान एक डिलीवरी बॉय सामान पहुंचाने आया था।धमाका इतना तेज था कि चौकी के दो शीशे टूट गए और दीवार में दरार आ गई। टूटे शीशों के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।आगरा भेजे गए फोरेंसिक सैंपलघटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इन्हें जांच के लिए आगरा भेजा गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की, लेकिन शुरुआती पड़ताल में धमाके की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में एसी कंप्रेसर फटने की आशंका भी स्पष्ट नहीं हुई है। इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि विस्फोट के वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

यूपी ATS और इंटेलिजेंस विंग भी जांच में जुटीमामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश एटीएस और इंटेलिजेंस विंग भी जांच में शामिल हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि धमाके की वजह और सोशल मीडिया पर किए गए दावे की सच्चाई सामने आ सके।फिलहाल पुलिस ने इस घटना को किसी आतंकी संगठन से जोड़ने की पुष्टि नहीं की है। जांच रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट की पड़ताल के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now