Home / News / चित्रकूट -मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम रुक्मा खुर्द में ‘जनचौपाल’ का हुआ भव्य आयोजन

चित्रकूट -मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम रुक्मा खुर्द में ‘जनचौपाल’ का हुआ भव्य आयोजन

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – शासन की मंशानुसार जनसामान्य की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से आज विकास खण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत रुक्मा खुर्द में मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल की अध्यक्षता में ‘जनचौपाल’ का आयोजन किया गया।
जनचौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर एवं गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी, सामाजिक सुरक्षा एवं विकासपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

जनचौपाल में प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्रों को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित पटल व विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ग्रामीणों को अपनी जायज समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर ग्राम स्तर पर ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए ताकि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँच सके।
इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मानिकपुर, ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now