Home / Breaking News / इजराइल में नेतन्याहू मुश्किल में विपक्षी 6 पार्टियों ने आइजनकोट को दिया समर्थन कल होगा PM का….

इजराइल में नेतन्याहू मुश्किल में विपक्षी 6 पार्टियों ने आइजनकोट को दिया समर्थन कल होगा PM का….

इजराइल की राजनीति में इन दिनों सरकार गठन को लेकर हलचल तेज है। मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने अब विपक्षी नेता गादी आइजनकोट की चुनौती सामने आती दिखाई दे रही है। आइजनकोट को छह राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने के बाद प्रधानमंत्री पद को लेकर उनकी दावेदारी चर्चा में है।दरअसल, इजराइल की संसद नेसेट में कुल 120 सदस्य होते हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी नेता या गठबंधन को कम से कम 61 सांसदों का समर्थन हासिल करना जरूरी है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, गादी आइजनकोट के समर्थन में 67 सांसदों ने अपनी राय रखी है। वहीं बेंजामिन नेतन्याहू को 46 सांसदों का समर्थन मिला है।किन पार्टियों ने दिया समर्थन?गादी आइजनकोट को छह दलों का समर्थन मिला है। इनमें याशार, बी’याचद, द डेमोक्रेट्स, यिसराइल बेतेनु, राम पार्टी और जॉइंट लिस्ट शामिल हैं। अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा रखने वाले इन दलों का समर्थन इजराइल में नए राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा कर रहा है।राष्ट्रपति के फैसले पर टिकी के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग रविवार को ऐलान करेंगे कि सरकार बनाने के लिए सबसे पहले किस नेता को आमंत्रित किया जाएगा। यह फैसला सरकार गठन की प्रक्रिया में अहम होगा। हालांकि, समर्थन मिलने के बावजूद आइजनकोट का प्रधानमंत्री बनना अभी तय नहीं है। उन्हें गठबंधन को एकजुट रखते हुए संसद में बहुमत साबित करना होगा।इजराइल में क्यों बनती हैं गठबंधन सरकारें?इजराइल की चुनाव प्रणाली में राजनीतिक दलों को संसद में उनकी वोट हिस्सेदारी के आधार पर सीटें मिलती हैं। इस व्यवस्था में अक्सर किसी एक पार्टी को अकेले बहुमत नहीं मिल पाता। यही वजह है कि अलग-अलग दल मिलकर गठबंधन सरकार बनाते हैं।अब देखना होगा कि राष्ट्रपति का फैसला किसके पक्ष में आता है और क्या गादी आइजनकोट इजराइल में नई सरकार बनाने में सफल हो पाते हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now