Home / Breaking News / UP हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया अनुपम सिंह कई दिनों से….

UP हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया अनुपम सिंह कई दिनों से….

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अनुपम कुमार सिंह उर्फ राजन के रूप में हुई है। घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के अलादासपुर मजरे चौरी अलादासपुर गांव की है। देर रात हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में गए थे अनुपम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार रात अनुपम कुमार सिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। रात करीब तीन बजे अचानक घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए और कमरे की तरफ पहुंचे।

कमरे में अनुपम को अचेत अवस्था में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

कई महीनों से मानसिक परेशानी में होने की बात

परिजनों के मुताबिक, अनुपम पिछले कुछ महीनों से मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे। हालांकि, उनकी परेशानी की वजह क्या थी और घटना के पीछे कोई अन्य कारण था या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच में इन पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही रामसनेहीघाट कोतवाली के निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now