Home / Events / तूफान से फसल बर्बाद होने पर किसानों के मुआवजे की मांग, भाजपा नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तूफान से फसल बर्बाद होने पर किसानों के मुआवजे की मांग, भाजपा नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

रसड़ा (बलिया)। हाल ही में आए तेज तूफान से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर आज रसड़ा तहसील में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किसानों के हित में आवाज उठाई नवागत जिला उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा अंकित कुमार सिंह, महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमचंद सिंह जी ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) महोदय को पत्र सौंपकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की पत्र के माध्यम से मांग की गई कि जल्द से जल्द एक टीम गठित कर तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय सर्वे कराया जाए तथा फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कराना और उनके हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन से मांग की गई कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now