Home / Events / यूपी BJP की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी मिली जगह

यूपी BJP की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी मिली जगह

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित इस सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

भाजपा की इस नई कार्यसमिति में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा, पार्टी ने 134 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है। इस गठन को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, लखनऊ में 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now