एक तरफ निःशुल्क मूत्रालय की दरकार, और दूसरी तरफ ₹14 लाख की एलईडी सरकार
हम रिल नहीं रेल बनाते /जमीनी हकीकत दिखाते
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा द्वारा नगर के गांधी पार्क में लगाए गए डिजिटल डिस्पले बोर्ड एलईडी की चर्चा इस समय पूरे नगर में जोरों पर है। नगर पालिका द्वारा बताया जा रहा है कि इस डिस्प्ले बोर्ड को लगाने में 14 लाख रुपए खर्चा आया है। बलिया जनपद मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा द्वारा नगर के गांधी पार्क में लगे इस डिजिटल डिस्पले बोर्ड के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे विज्ञापन प्रसारण हेतु इस्तेमाल किया जाएगा जिससे कि नगर पालिका परिषद को आमदनी होगी, लेकिन धरातल की बात करें तो अभी इस विषय में कोई भी रोड मैप तैयार नहीं दिख रहा। इस संदर्भ में जब Express news bharat संवाददाता ने ईओ सुरेश मौर्या को ध्यान आकृष्ट कर मार्गदर्शन चाहा तो मीटिंग में होने का हवाला देते हुए किनारा कर लिया गया। उसके बाद वरिष्ठ लेखा लिपिक का ध्यान आकृष्ट कर मार्गदर्शन चाहा तो उन्होंने बताया कि 14 लाख रुपए का लगा है। मगर कार्यदाई संस्था का नाम भूल गए हैं। फिर नगरपालिका में एक संविदा कर्मचारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह नगरपालिका क्षेत्र में विज्ञापनों से राजस्व बढ़ाने की योजनाओं या डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड है। फिर हमने पूछा क्या रेट है आम आदमी के लिए तो उन्होंने बताया कि अभी बोर्ड की मीटिंग में रेट तय होगा
एक नज़र इधर अंत्येष्टि स्थल के नव निर्माण में 39 लाख रुपए खर्च प्यारे लाल चौराहा व चन्द्रशेखर आजाद चौराहा पर हाई मास्क लाइट 12 लाख रुपए खर्च आधा अधूरा नाला 32 लाख रुपए खर्च
गांधी पार्क में लाइट 39 लाख खर्च कचड़ा उठाने वाला टेम्पू 54 लाख रुपए ख़र्च
(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)






