Home / Events / विकसित भारत – जी राम जी अभियान के तहत ग्राम पंचायत पुरा में तालाब जीर्णोद्धार कार्य शुरू

विकसित भारत – जी राम जी अभियान के तहत ग्राम पंचायत पुरा में तालाब जीर्णोद्धार कार्य शुरू

रिपोर्ट-रजत मल्होत्रा

चन्दौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के ग्राम पुरा में विकसित भारत-जी राम-जी विशेष रोजगार सृजन दिवस पर ग्राम पंचायत-पूरा में तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य खंड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा की उपस्थिति में शुरू कराया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान तेजबीर सिंह, पंचायत सचिव प्रेमपाल, रोजगार सेवक राजेश कुमार दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

चंदौसी सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत स्वीकृत और काम शुरू करने योग्य कार्यों को समय से प्रारंभ कराया जाए। साथ ही काम करने के इच्छुक और पात्र श्रमिकों का नियमानुसार नियोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मानव दिवसों का सृजन कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष रोजगार सृजन दिवस पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप श्रमिकों को रोजगार दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शासन के निर्देशों की अनदेखी करने या लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत संभल जिले में भी विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों को तेज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now