ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट -आज दिनांक 10/10/2026 को जनपद- चित्रकूट के गल्ला मंडी स्थित इफको कृषक सेवा केंद्र में किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया और नैनो डीएपी देने की प्राप्त शिकायतों के तथ्यों को जांचने के लिए जिला कृषि अधिकारी स्वयं किसान बनकर गल्ला मंडी स्थित इफको केंद्र पर गए ,लगभग ढाई से तीन घंटे तक किसानों के साथ रहे, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा किसी भी कृषक को अन्य उत्पाद को लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा था इसके साथ ही जिला कृषि अधिकारी द्वारा किसानों से लगातार वार्ता कर इसकी पुष्टि की गई, कि क्या डीएपी लेने के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग के लिये बाध्य किया जा रहा है जिस पर किसानों ने भी कहा कि कोई भी अन्य उत्पाद जबरदस्ती नहीं दिए जा रहे हैं। वहां उपस्थित किसान संतुष्ट थे। इस प्रकार से जांच निरंतर जिला कृषि अधिकारी द्वारा अन्य केंद्रों पर भी जारी रहेगी आने वाले समय में एवम नियमविरुद्ध बेचे जाने पर सख्त कारवाही की जाएगी ।
चित्रकूट -नैनो यूरिया और डीएपी जबरदस्ती देने की शिकायतों पर जिला कृषि अधिकारी किसान बन कर पहुंचे गल्ला मंडी केंद्र,






