अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा// ग्राम पंचायत पण्डरीपानी की सचिव श्रीमती साधना एक्का के स्थानांतरण को लेकर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को पत्र लिखा है। विधायक ने सचिव को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
8 अक्टूबर 2026 को भेजे गए पत्र क्रमांक 194/2026 में विधायक ने लिखा है कि सचिव श्रीमती साधना एक्का विगत 7 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं और नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं रहतीं। उनके द्वारा आवास और राशन कार्ड जैसे शासकीय कार्यों के नाम पर अनेक वसूली की गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि सचिव का व्यवहार ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सही नहीं है, जिससे ग्रामवासियों में आक्रोश है और जनपद सदस्यों एवं ग्रामीणों ने आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी दी है। पूर्व में 07.10.2026 को भी इस संबंध में पत्र दिया गया था।
विधायक ने जिला पंचायत CEO से उचित कार्रवाई कर अवगत कराने का आग्रह किया है।







