दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इंडिया ब्लॉक के सांसद चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठ गए।
विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नेताओं का कहना है कि इन मुद्दों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा जा रहा है और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से भी इस्तीफे की मांग की जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और कई विपक्षी सांसदों को आगे बढ़ने से रोका गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के धरने पर बैठने के बाद प्रदर्शन ने और जोर पकड़ लिया है। फिलहाल मौके पर विपक्षी नेताओं और पुलिस के बीच गतिरोध बना हुआ है।





