Home / News / लसाड़िया ब्लॉक के 10 विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण को मिली स्वीकृति

लसाड़िया ब्लॉक के 10 विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण को मिली स्वीकृति

धरियावद प्रतापगढ़
हेमंत सालवी धरियावद

धरियावद_विधानसभा क्षेत्र के लसाड़िया ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। ब्लॉक के 10 राजकीय विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
प्रत्येक विद्यालय में कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए ₹15.12 लाख की स्वीकृति दी गई है। इस प्रकार 10 विद्यालयों के लिए कुल ₹1 करोड़ 51 लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत हुई है।
इन कार्यों से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा। विधायक थावरचन्द डामोर ने क्षेत्रवासियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
स्वीकृत विद्यालय: बेडास, बोर का पानी ओवरा, मानपुरियो का गड़ा, घाटा, टिमरू फला घाटा, टेकन, पनवा सती की चोरी, डोबडीचा ढाईखेड़ा, खजूरी एवं धामनिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now