Home / Breaking News / CMO के आदेश पर पुरकाजी में स्वास्थ्य विभाग की रेड, बिना अनुमति चल रहे क्लीनिकों में मचा हड़कंप। पीएचसी प्रभारी ने 2 दिन में मांगे कागजात….

CMO के आदेश पर पुरकाजी में स्वास्थ्य विभाग की रेड, बिना अनुमति चल रहे क्लीनिकों में मचा हड़कंप। पीएचसी प्रभारी ने 2 दिन में मांगे कागजात….

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया के नेतृत्व में अवैध क्लीनिको के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को कस्बा पुरकाजी में बिना अनुमति चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। छापेमारी की कार्रवाई करते हुए कई अवैध क्लीनिकों को नोटिस थमाया गया है और वैध कागजात दिखाने के आदेश दिए गए हैं। कस्बे के लिमरा चाइल्ड हेल्थ केयर, आर्य क्लीनिक, डॉ अहसान, डॉ ताजीम, डॉ हसीन अहमद, आदि क्लीनिकों पर छापेमारी की है जिनको पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुमित चौधरी ने नोटिस देकर दो दिन के भीतर अपने वैध कागज दिखाने के आदेश दिए है। छापेमारी टीम में डॉ अज़ीम, डॉ अजय सक्सेना( फार्मासिस्ट) आदि लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now