Home / News / सेठ बद्री प्रसाद स्मृति महाविद्यालय में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी छात्रों की प्रतिभा

सेठ बद्री प्रसाद स्मृति महाविद्यालय में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी छात्रों की प्रतिभा

जालौन के कोंच में सेठ बद्री प्रसाद स्मृति महाविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर भव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं फार्मेसी क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा सिंह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव, कुशीनगर तथा कोऑर्डिनेटर श्री कन्हैया नौखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

फार्मेसी में गहन ज्ञान जरूरी – डॉ. संजीव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव ने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त कर लेना ही व्यक्ति को महान नहीं बनाता, बल्कि अपने क्षेत्र का स्पष्ट, व्यावहारिक एवं गहन ज्ञान होना आवश्यक है। फार्मेसी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विषय की मजबूत समझ के साथ-साथ अपने ज्ञान को लगातार अपडेट करते रहना चाहिए, जिससे भविष्य की यात्रा बेहतर और सफल हो सके।

डॉ. उषा सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न फार्मेसी मॉडल एवं पोस्टरों का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

छात्रों ने बनाए आकर्षक मॉडल
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न फार्मेसी एवं स्वास्थ्य संबंधी मॉडल और पोस्टर प्रस्तुत किए, जिसने अतिथियों एवं शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता परिणाम –
मॉडल प्रतियोगिता में –

  • प्रथम स्थान – काव्या गुर्जर, बैसनवी गुर्जर एवं निमांसा गुर्जर द्वारा तैयार मॉडल
  • द्वितीय स्थान – सजल राय, दिलशाद एवं संदीप कुमार द्वारा तैयार मॉडल
  • तृतीय स्थान – काजल, देवी, संगम देवी एवं गोपाल द्वारा प्रस्तुत मॉडल

पोस्टर प्रतियोगिता में – प्रथम स्थान सावन ने प्राप्त किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखरा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य बृजेंद्र सिंह निरंजन, फार्मेसी विभाग से डॉ. मनोज पटेल, डॉ. सत्य प्रताप सिंह, तैय्यबा सिद्दीकी मैम, उवैश मंसूरी सर, नर्सिंग विभाग से डॉ. सिंह एवं डॉ. आर. जया सरोज, राम सर सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now