जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोरमाला, वार्ड क्रमांक 11 निवासी सविता बाई यादव के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि वह 18/19 सितंबर 2026 से लापता हैं।
परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद सविता बाई यादव के संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सविता बाई यादव के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल अकलतरा थाना में सूचना दें।
संपर्क: अकलतरा थाना
मोबाइल: 9752704211
लापता व्यक्ति की जानकारी मिलने पर परिजनों एवं पुलिस को तत्काल सूचित कर सहयोग करें।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट
सविता बाई यादव लापता, पुलिस ने आमजन से जानकारी देने की अपील






