झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड. शहर में बुधवार को जलझूलनी एकादशी पर्व पर देवविमान निकाले गए। गढ़ गणपति मंदिर पर मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर रहे और सभी पार्षद गण रहे। इस दौरान शहर के करीब एक दर्जन से अधिक मंदिरों की प्रतिमाओं को पालकी में बैठाकर देव विमान निकाले गए अवसर पर भगवान के गीत गाती श्रद्धालुओं की मंडलियां आगे चल रही थी। वहीं इस
दौरान कई जगह प्रतिमाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। देवविमान शहर के मोटर गैराज, मंगलपुरा, मंगलपुरा टेक, मूर्ति चौराहा एवं मामा भांजा होते हुए गांवडी तालाब पहुंचे। यहां भगवान को जलविहार करा कर आरती की एवं प्रसादी का वितरण किया।
श्रद्धालुओं ने इनका स्वागत किया। ऐसे में मंगलपुरा टेक पर कई श्रद्धालुओं ने देवविमान की पूजा अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया।







