Home / News / भीलवाड़ा।पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

भीलवाड़ा।पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों एवं प्रधान पदों का हुआ आरक्षण
भीलवाड़ा, 23 सितंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र एवं प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में संपन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की मौजूदगी में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे आरक्षण एवं लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की गई। पंचायतीराज (निर्वाचन) नियमों में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र तथा प्रधान के पदों के लिए आरक्षण तय किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर आरक्षण एवं लॉटरी की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों के अनुरूप विभिन्न पदों एवं निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीतिमा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रतिभा देवटिया, जिले के विधायकगण, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now