Home / News / एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । अनुमंडल सभागार में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित मामलों में पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा हुई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एससी-एसटी से संबंधित मामलों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। प्राप्त मामलों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पीड़ितों को नियमानुसार मिलने वाली सहायता और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में अधिनियम के तहत लंबित एवं प्राप्त मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now