र
जयपुर।
राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में पूर्व पार्षद रानी लुबना को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश एडवाइजरी काउंसिल का सम्मानित सदस्य बनाया गया है।

रानी लुबना इससे पहले भी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर रानी लुबना ने कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
रानी लुबना की नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।






