Home / Updates / जागृति महिला समिति ने धूमधाम से की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

जागृति महिला समिति ने धूमधाम से की भगवान गणेश की पूजा-अर्चना

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
भजन-कीर्तन के साथ महिलाओं ने लिया मनोरंजक खेलों का आनंद, बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और बच्चे हुए शामिल
कोरबा//पोड़ीबहार शिवनगर में जागृति महिला समिति के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना का धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समिति की महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, भाई एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली एवं क्षेत्र की मंगलकामना की। इसके पश्चात महिलाओं ने भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुन से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु भी भक्ति भाव से भजनों में शामिल होकर भगवान गणेश का गुणगान करते नजर आए।
धार्मिक आयोजन के साथ जागृति महिला समिति द्वारा महिलाओं एवं उपस्थित लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलों के दौरान हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं एवं समाज के लोगों को आपस में जोड़ना, सामाजिक एकता बढ़ाना तथा आपसी मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करना है। आयोजन में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी ने एकजुट होकर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर श्रीमती उत्तरा कुंभकार पूर्व एल्डमेन नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, हेमलता साहू, राजेश्वरी राठौर, सेजल देवांगन, रेशम श्रीवास, अनीता राठौर, त्रिवेणी राठौर, अनामिका राठौर, राजकुमारी केवट, सीता पवने, संध्या टेकराम, पूर्णिमा टेकराम, शीला श्रीवास, अनीता दीवा, सरिता श्रीवास, मंजू सिंह, कीर्तिमा, पंकज, ममता राजपूत, पायल राठौर एवं सलोनी जी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
समिति की महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन धार्मिक भावना के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
अंत में भगवान श्री गणेश की आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now