Home / Breaking News / चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट एवं उपजिलाधिकारी राजापुर की अध्यक्षता में तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया….

चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट एवं उपजिलाधिकारी राजापुर की अध्यक्षता में तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया….

ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट -आज दिनाँक 19.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय एवं उपजिलाधिकारी राजापुर सुश्री पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी राजापुर ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जमीन सम्बन्धित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाये।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now