गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर ही सियासी खींचतान तेज हो गई है। विधायक के समर्थन और विरोध में अलग-अलग महापंचायतें आयोजित होने के बाद इलाके का माहौल गरमा गया है। दोनों पक्षों की सभाओं में कई गांवों की बिरादरियों के लोग शामिल हुए और नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विवाद की शुरुआत पांच सितंबर को हुई बताई जा रही है। लोनी के दो नंबर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भाजपा नेता अनिल कसाना ने प्रेसवार्ता की थी। यह प्रेसवार्ता हाजी सलमान पर एक हिंदू युवक से मारपीट के आरोपों के बाद बिगड़े माहौल को लेकर आयोजित की गई थी। इसके बाद भाजपा नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे।
मामला बढ़ने पर विधायक के समर्थन और विरोध में अलग-अलग महापंचायतें बुलाई गईं। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंच से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और स्थानीय राजनीति में चल रही अंदरूनी खींचतान सार्वजनिक हो गई।
तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है और करीब 1000 लोगों को पाबंद किया गया है। फिलहाल पुलिस की नजर दोनों पक्षों की गतिविधियों पर बनी हुई है।
लोनी में भाजपा की अंदरूनी जंग MLA नंदकिशोर के खिलाफ भी महापंचायत पक्ष-विपक्ष में जुटीं गांवों की बिरादरियां…..






