Home / News / नगर निगम भीलवाड़ा व जिले की समस्त 10 नगर पालिकाओं में मतगणना की तैयारियां पूर्ण*

नगर निगम भीलवाड़ा व जिले की समस्त 10 नगर पालिकाओं में मतगणना की तैयारियां पूर्ण*

भीलवाड़ा।नगर निकाय चुनाव 2026*

*रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

भीलवाड़ा,13 सितम्बर। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत जिले की समस्त 10 नगर पालिकाओं एवं नगर निगम भीलवाड़ा में मतगणना का कार्य प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में मतगणना को लेकर समस्त आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में नगर निगम भीलवाड़ा की मतगणना को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित कक्ष एवं प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। इनमें पर्यवेक्षक कक्ष कमरा नंबर 8, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष कमरा नंबर 4, पुलिस अधिकारी कक्ष कमरा नंबर 1, जिला निर्वाचन शाखा कक्ष कमरा नंबर 32, नियंत्रण कक्ष कमरा नंबर 2 तथा कम्प्यूटर कक्ष कमरा नंबर 10 निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार आरक्षित मतदान दल कक्ष कमरा नंबर 35, मीडिया कक्ष कमरा नंबर 30, लेखा भुगतान कक्ष कमरा नंबर 34, स्टोर कक्ष कमरा नंबर 16, अल्पाहार एवं सर्किट हाउस व्यवस्था कक्ष कमरा नंबर 28 तथा यातायात प्रकोष्ठ कक्ष कमरा नंबर 12 निर्धारित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त 10 नगर पालिकाओं में भी इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाएं पूर्ण की गई है।मतगणना से संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की ड्यूटी, आवश्यक संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, मीडिया सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रकोष्ठों के अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देशित किया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now