Home / News / सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण की हाई कोर्ट में सुनवाई आज जुम्मे की नमाज को लेकर भी अलर्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण की हाई कोर्ट में सुनवाई आज जुम्मे की नमाज को लेकर भी अलर्ट

सहारनपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में आज हाई कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। इस सुनवाई पर प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी नजरें टिकी हुई हैं।

वहीं, आज शुक्रवार होने के चलते जुमे की नमाज को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती और जरूरी इंतजाम किए हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। अब सभी की नजरें हाई कोर्ट की सुनवाई और उसके संभावित रुख पर टिकी हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now