Home / News / सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शोएब त्यागी को मिली धमकी, वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई गुहार…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शोएब त्यागी को मिली धमकी, वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई गुहार…

मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी सोशल मीडिया क्रिएटर शोएब त्यागी ने फोन पर धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। शोएब ‘टीम खूब्बापुर नाम के सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से कंटेंट बनाते हैं।


शोएब त्यागी के अनुसार, उन्होंने हाल ही में लोनी निवासी हाजी सलमान की एक ऑडियो क्लिप पर सामान्य वीडियो तैयार किया था। उनका कहना है कि वीडियो पूरी तरह मर्यादित था और उसमें किसी भी आपत्तिजनक शब्द या बात का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

इसके बावजूद कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें फोन कर निशाना बनाया जा रहा है। शोएब का आरोप है कि कॉलर उन्हें कानूनी कार्रवाई और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शोएब त्यागी ने एक वीडियो संदेश जारी कर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेने तथा धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

[post-views]
Share
Now