देहरादून। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने आज जन समस्याओं एवं प्रदेश के मौजूदा माहौल को लेकर आईजी गढ़वाल से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान आजाद अली ने प्रदेश में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। उन्होंने धर्म की आड़ में राजनीति करने तथा प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
आजाद अली ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान शांतिपूर्ण माहौल, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से है। किसी भी व्यक्ति या संगठन को राजनीतिक लाभ के लिए धर्म और समुदाय के बीच तनाव पैदा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से जन समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।





