Home / Events / भाजपा की पैदल रैली में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने दिखाया दमखम

भाजपा की पैदल रैली में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने दिखाया दमखम

शाहपुरा। नगर पालिका शाहपुरा चुनाव-2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को विशाल पैदल रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली धरती देवरा से प्रारंभ होकर कलिंजरी गेट, बालाजी की छतरी, मुख्य बाजार होते हुए कुंडगेट और त्रिमूर्ति स्मारक तक पहुंची। रैली के दौरान पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्य बाजार में कांग्रेस नेता राजकुमार अग्रवाल ने विधायक डॉ. लालाराम बैरवा का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने रैली में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त किया।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि शाहपुरा के विकास और जनहित के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करते हुए भाजपा के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क करने का आह्वान किया।
रैली में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर — पप्पू लाल पंचोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now