Home / News / पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर आज़म नक़वी ने दी मुबारकबाद…

पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर आज़म नक़वी ने दी मुबारकबाद…

सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के ग्राम पंचायत थीतकी निवासी आज़म अब्बास नक़वी ने पूर्व क्रिकेटर एवं पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें मुबारकबाद दी।

गौरतलब है कि मोहसिन रज़ा प्रदेश सरकार में मंत्री, विधान परिषद सदस्य और राज्य हज समिति के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्हें प्रदेश के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में भी गिना जाता है।

हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा मोहसिन रज़ा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष, दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर आज़म अब्बास नक़वी ने फोन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now