Home / News / NIA खूब बड़ी कामयाबी सहारनपुर चेस्ट नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

NIA खूब बड़ी कामयाबी सहारनपुर चेस्ट नकली नोट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

सहारनपुर के PNB करेंसी चेस्ट में सामने आए करीब 17 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मामले में आरोपी एक बैंक मैनेजर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि 29 अगस्त को करेंसी चेस्ट में बड़ी मात्रा में संदिग्ध नोट मिलने के बाद यह मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने मामले की पड़ताल शुरू की।

अब NIA ने जांच अपने स्तर पर आगे बढ़ाते हुए आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी इस पूरे मामले में नकली नोटों की सप्लाई, बैंकिंग चैनल और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

NIA की इस कार्रवाई को मामले की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में पूछताछ और जांच के आधार पर इस कथित नेटवर्क से जुड़े और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now