Home / News / जमनीपाली स्कूल में गूंजा शिक्षकों के सम्मान का जज्बा, केक काटकर मनाया शिक्षक दिवसशिक्षकों के योगदान को किया नमन, शाला परिवार ने दी शुभकामनाएं

जमनीपाली स्कूल में गूंजा शिक्षकों के सम्मान का जज्बा, केक काटकर मनाया शिक्षक दिवसशिक्षकों के योगदान को किया नमन, शाला परिवार ने दी शुभकामनाएं


करतला। संकुल सोहागपुर अंतर्गत माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला जमनीपाली में 5 सितंबर 2026 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक श्री चन्द्र कुमार चन्द्रा तथा प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक श्री फूल कुमार यादव सहित शिक्षिकाएं श्रीमती मधुलिका दुबे, ममता कश्यप, श्रीमती रतन कुमारी यादव, कु. हेमा पटेल, कु. ज्योति यादव, कु. भूमि एवं दृष्टि पटेल तथा शिक्षक सुनील कुमार थवाईत, रमेश कुमार कंवर, नागेन्द्र पटेल, संयोजक श्री खगेश कुमार बिंझवार, मधुसूदन पटेल, विनय पटेल एवं अनिमेष पटेल उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now