Home / News / जिला कोषागार का डीएम ने किया निरीक्षण, वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश

जिला कोषागार का डीएम ने किया निरीक्षण, वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार, समस्तीपुर का निरीक्षण कर वहां संचालित वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

पंजियों और वित्तीय अभिलेखों के संधारण की जांच

डीएम ने विभिन्न पंजियों एवं वित्तीय अभिलेखों के रख-रखाव, विपत्रों के निष्पादन, ई-भुगतान, पेंशन सहित अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को वित्तीय नियमों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार के स्ट्रांग रूम और महत्वपूर्ण वित्तीय अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।

अनावश्यक विलंब पर रोक, त्वरित निष्पादन का निर्देश
डीएम ने कहा कि कोषागार की कार्यप्रणाली सीधे सरकारी वित्तीय व्यवस्था से जुड़ी है। ऐसे में पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय नियमों का अनुपालन बेहद जरूरी है। उन्होंने कोषागार से संबंधित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कर्मियों, पेंशनधारियों और अन्य लाभुकों को समय पर सुविधा मिल सके।

साफ-सफाई और कार्यालय व्यवस्था पर भी जोर

जिलाधिकारी ने कोषागार परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव और कार्यालयीन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एक राम सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now