कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पर चला प्रशासन का बुलडोजर – कोर्ट से अपील खारिज होने के बाद सरकारी जमीन खाली कराने की कार्रवाई – डीआईजी अभिषेक सिंह बोले- कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी – शांति व्यवस्था के लिए पांच बटालियन पीएसी तैनात…
✔️सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को अवैध घोषित किए जाने के बाद आज प्रशासन ने न्यायालय के आदेश के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है – मौके पर पहुंचे डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद इस मामले में न्यायालय में अपील की गई थी – लेकिन अपील खारिज होने के बाद सरकारी भूमि को खाली कराने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है – डीआईजी ने कहा कि पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है – प्रशासन की ओर से किसी भी स्थिति से निपटने और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है – उन्होंने बताया कि मौके पर पांच बटालियन पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है – संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की निगरानी लगातार बनी हुई है-प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है –
डीआईजी अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई न्यायालयीय प्रक्रिया के बाद सरकारी जमीन को खाली कराने के उद्देश्य से की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है!!ll
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर से हड़कंप मायावती बोली तुरंत रोक कार्रवाई MP इकरा हाउस अरेस्ट इमरान मसूद….






