बिलासपुर संभाग से कोरबा जिले के दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. मनोज प्रधान, प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला ठाकुरदीयापारा खरवानी, विकासखंड करतला, तथा श्री संतोष कुमार कर्ष, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला कारीछापर, विकासखंड पाली, का चयन किया गया है। दोनों शिक्षकों के चयन से जिले में हर्ष और गर्व का वातावरण है। शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों ने दोनों शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह चयन जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतीक है और राज्य स्तर पर उनके समर्पण, नवाचारी प्रयासों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए योगदान की पहचान है।
इस उपल्बधि से केवल न उनके विद्यालय, बल्कि पूरे कोरबा जिले का मान।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट कोरबा
राज्य अलंकरण सम्मान के लिए कोरबा के दो शिक्षकों का चयन, जिले का बढ़ाया मान। कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान के लिए






