Home / News / कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर मंथन

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर मंथन

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

मेला स्थलों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, साफ-सफाई व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

समस्तीपुर। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02 संजय कुमार की संयुक्त रूप से अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कृष्ण जन्माष्टमी मेले को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मेला स्थलों पर संभावित भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा मेला परिसर एवं आसपास साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पर्व से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। साथ ही मेला स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों से भी पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करने तथा शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now