Home / News / जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई रेंडमाइजेशन की कार्रवाई

भीलवाड़ा, 2 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए ईवीएम मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन की कार्रवाई बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

नगर निगम भीलवाड़ा व बीगोद में 9 सितंबर एवं जिले की शेष 9 नगर पालिकाओ (आसींद, मांडलगढ़, बिजोलिया,हमीरगढ़, शाहपुरा, बनेड़ा, गंगापुर, गुलाबपुरा, जहाजपुर) में 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सम्पन्न करवाई गई।

रेंडमाइजेशन के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी हार्डकॉपी भी उपलब्ध करवाई गई, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हरीतिमा, निर्वाचन विभाग से श्री कैलाश शर्मा, राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से श्री संजय कुमार सेन व श्री दुर्गेश कुमार शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री मुश्ताक अली मंसूरी व श्री कुणाल ओझा, बहुजन समाजवादी पार्टी से श्री किशनलाल कीर व श्री रामेश्वर लाल जाट सहित राजनीतिक दलों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now