झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
HRP सघन मॉनिटरिंग अभियान के तहत असनावर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
61 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के लिए रहेगा उपयोगी
असनावर। जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ के निर्देश व
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में HRP सघन मॉनिटरिंग अभियान के तहत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असनावर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 61 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व प्रभारी डॉ. अरविंद नागर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान शिविर में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असनावर के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर के दौरान बीसीएमओ डॉ. सुनील कुमार मीणा, बीपीएम रजनी दवे, सरपंच मनीष पाटीदार सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी डा मस्तराम मीणा,प्रितम शर्मा, सीताराम गुर्जर, अरविंद मीणा दुर्गश भील व संबंधित सभी एएनएम/सीएचओ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल
शिविर का मुख्य उद्देश्य हाई रिस्क प्रेगनेंसी (HRP) वाली महिलाओं को आवश्यकता के समय रक्त उपलब्ध करवाना तथा मातृ स्वास्थ्य एवं सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिलेगा।
चिकित्सा विभाग ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की।







