Home / News / रावण ने भी बहनों को ऐसा धोखा नहीं दिया’, BJP पर अखिलेश का हमला

रावण ने भी बहनों को ऐसा धोखा नहीं दिया’, BJP पर अखिलेश का हमला

रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का वादा तो किया, लेकिन कई जगहों पर महिलाओं को बसों के लिए परेशान होना पड़ा।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बसों की कमी और अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि रावण ने भी अपनी बहनों को ऐसा धोखा नहीं दिया था और बीजेपी को दशानन से बड़ा झूठा बताया।

उन्होंने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि मुफ्त बस का वादा करके बसें ही हटा दी गईं। वहीं, बीजेपी सरकार की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और उनके साथ एक व्यक्ति को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई थी।

मुफ्त बस सेवा को लेकर अखिलेश यादव के इस हमले के बाद यूपी की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now