Home / News / UP की प्रसिद्ध यूट्यूबर की हादसे में दर्दनाक मौत महाकाल दर्शन के लिए निकली……

UP की प्रसिद्ध यूट्यूबर की हादसे में दर्दनाक मौत महाकाल दर्शन के लिए निकली……

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की मध्य प्रदेश में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। छवि अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए निकली थीं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं छवि के पिता श्यामलाल, रिश्तेदार सूरजपाल और कार चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

छवि वार्ष्णेय ने वर्ष 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरुआत में वह डेली लाइफ व्लॉग बनाती थीं और बाद में गेमिंग समेत अन्य कंटेंट भी पोस्ट करने लगीं। उनके यूट्यूब चैनल पर सात लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

छवि की अचानक मौत की खबर से उनके पैतृक गांव महौखास में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक और परिचित उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now