Home / News / पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर पुलिस का शिकंजा , पत्नी समेत 11 लोगों पर नया मुकदमा

पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर पुलिस का शिकंजा , पत्नी समेत 11 लोगों पर नया मुकदमा

बरेली। फर्जी मुकदमों में फंसाने, रंगदारी वसूली और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भमोरा थाना क्षेत्र में उनकी पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अंकुर मिश्रा ने आरोप लगाया है कि यह गिरोह लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे धन उगाही करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मुकदमे के बाद उनके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। हाल ही में पुलिस ने उनकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट भी खोल दी है, जिससे उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now