Home / Politics / रायपुर ट्रेनिंग के बीच, कोरबा ग्रामीण कांग्रेस ने प्रवीण ओगरे को बनाया गया संगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रभारी

रायपुर ट्रेनिंग के बीच, कोरबा ग्रामीण कांग्रेस ने प्रवीण ओगरे को बनाया गया संगठनात्मक कार्यक्रमों का प्रभारी

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

जिलाध्यक्ष मनोज चौहान का आदेश जारी, रायपुर ट्रेनिंग के बीच कोरबा ग्रामीण कांग्रेस की कमान प्रवीण ओगरे के हाथ
कोरबा//जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे को जिले में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।

जारी आदेश के अनुसार, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों की रायपुर में 20 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागीदारी के दौरान कोरबा ग्रामीण जिले में संगठनात्मक कार्यों के समन्वय और संचालन की जिम्मेदारी प्रवीण ओगरे संभालेंगे।

जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में कांग्रेस संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के मद्देनजर यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संगठनात्मक स्तर पर प्रवीण ओगरे की सक्रिय भूमिका अब जिले की कांग्रेस राजनीति में चर्चा का विषय बन सकती है।

गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। ऐसे में जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now