खबर सहारनपुर
आबकारी विभाग
सरसावा चेक पोस्ट पर एक बार फिर से आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है आबकारी आयुक्त डॉ आदर्श सिंह लगातार अपनी बैठक में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश देते रहते हैं की हरियाणा चंडीगढ़ की सीमाओं से लगे चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी रहनी चाहिए सूत्रों से पता चला है ई आई बी आबकारी विभाग की टीम ने विभाग को सूचना दी है हरियाणा चंडीगढ़ की अवैध शराब उत्तर प्रदेश में आ सकती है इसकी कमान स्वयं प्रवर्तन टीम के सहायक आबकारी आयुक्त अवधेश कुमार वर्मा, आबकारी निरीक्षक रंजीत ने सरसावा चेक पोस्ट पर चंडीगढ़ हरियाणा से आने वाले ट्रैकों की चेकिंग की गई जिससे कि हरियाणा, चंडीगढ़ ,पंजाब की शराब उत्तर प्रदेश में दाखिल ना हो पाए उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया सहारनपुर मंडल समस्त चेक पोस्ट जिनकी सीमाएं हरियाणा चंडीगढ़ पंजाब राज्यों से मिलती है वहां पर 24 घंटे आबकारी विभाग की टीम नजर बनाए हुए हैं और सुधीर कुमार ने बताया सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा की सीमाओं पर लगे चेक पोस्टों पर लगातार 24 घंटे आबकारी विभाग की टीम चेकिंग अभियान करती रहेगी सुधीर कुमार ने सख्त लहजे में कहा है कोई भी चेक पोस्टों पर अगर टीम नदारत मिली उसे टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी सहायक आबकारी आयुक्तों को लगातार चेक पोस्टों पर लगी टीमों को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं उधर नकुड के आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार भी सर्किल नकुड लगी हरियाणा की सीमा पर लगातार अपनी टीम के साथ गशत करते रहते हैं

रिपोर्ट
नीरज जोय






