Home / News / परिहारा में जदयू की पंचायत स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

परिहारा में जदयू की पंचायत स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पंचायत स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर रखे विचार

परिहारा। (बेगूसराय )रविवार को परिहारा दुर्गा स्थान परिसर में जदयू की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष तारकेश्वर साहु ने की। इस दौरान पार्टी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मौजूद जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। पंचायत स्तर पर नियमित बैठक और जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। बैठक में मोहिउद्दीन नगर विधानसभा प्रभारी जवाहर राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू नेता कुमार निशांत वर्मा, परिहारा पंचायत के सरपंच नरेश महतो, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष राम बली महतो, नित्यानंद सिंह, त्रिभुवन रस्तोगी समेत कई पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के दौरान आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने तथा पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now