(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। 358 रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 से लगातार विधायक रहे जनप्रिय नेता स्व. उमाशंकर सिंह के असमय निधन से रसड़ा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरा जनपद शोकाकुल है। पूर्वांचल में रसड़ा का मान बढ़ाने वाले स्व. उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में दलगत एवं राजनीतिक सीमाएं भी टूटती नजर आईं। उनके पैतृक गांव खनवर से लेकर अंतिम संस्कार स्थल शिवरामपुर बयासी घाट तक उमड़ी विशाल जनसमुदाय की भीड़ ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। स्व. उमाशंकर सिंह के प्रति सर्वदलीय श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद रसड़ा के सभागार में चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त, दिन वृहस्पतिवार को अपराह्न 3 बजे से रसड़ा के गांधी पार्क में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने स्व. उमाशंकर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा श्रद्धांजलि सभा में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में दीनानाथ सिंह, राजेश कुमार, मान सिंह सेंगर, प्रवीण सिंह, व्यापार कल्याण समिति, रसड़ा के संरक्षक सुरेश चन्द जायसवाल, संदीप सोनी, शिशिर श्रीवास्तव, बनारसी प्रसाद वर्मा, प्रताप नारायण जायसवाल, गुलजार अहमद, पिंटू सिंह पत्रकार, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे। बैठक में पचास से अधिक लोग उपस्थित रहे। संचालन अर्जुन जी जायसवाल ने किया।





