Home / News / बलिया प्रधान डाकघर में समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय डाक सप्ताह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

बलिया प्रधान डाकघर में समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय डाक सप्ताह के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया। प्रधान डाकघर बलिया में श्री गोविन्द कनौजिया, निरीक्षक डाक केंद्रीय की अध्यक्षता में कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डाक विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई तथा राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय डाक सप्ताह को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन और उनकी तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही, कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विभागीय गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर डाक विभाग की सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने तथा राष्ट्रीय डाक सप्ताह के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now