Home / Politics / देहरादून: PWD का बड़ा एक्शन, BJP की महिला प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की कंपनी का लाइसेंस निलंबित

देहरादून: PWD का बड़ा एक्शन, BJP की महिला प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट की कंपनी का लाइसेंस निलंबित

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां पुल बहने के मामले में PWD ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुल के बहने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार एजेंसी को लेकर सवाल खड़े हुए। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने BJP नेता रुचि भट्ट की कंपनी का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया है।

पुल के बहने की घटना के बाद विभाग की कार्रवाई से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

आखिर पुल निर्माण में ऐसी क्या लापरवाही हुई कि पुल पानी के तेज बहाव में बह गया?
क्या निर्माण में मानकों का पालन किया गया था?
क्या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच हुई थी?
और इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

इन तमाम सवालों के जवाब अब जांच के बाद सामने आएंगे।

PWD की कार्रवाई के बाद संबंधित कंपनी के खिलाफ आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह भी देखने वाली बात होगी।

फिलहाल विभाग की कार्रवाई से साफ है कि पुल बहने के मामले को गंभीरता से लिया गया है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now