(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा नगर पालिका परिषद कार्यलय परिसर में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को शोक सभा आयोजन किया गया इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों सभासदों एवं कर्मचारीयों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की शोक सभा की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने की कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता सभासद अशोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, अजय जायसवाल, अजीत गुप्ता, आदित्य गुप्ता, खुर्शीद आलम, बालचंद राजभर, सहित अन्य सभासद एवं नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे सभा में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मैन रखकर दिवंगत विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की वक्ताओं ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षती है उन्होंने अपने जनसेवा के कार्यो और सरल स्वभाव से जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उनके योगदान के सदैव स्मरण किया जाएगा।








