Home / News / जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक,डीएम ने बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों दिए सख्त निर्देश

जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक,डीएम ने बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट: अखिलेश गौतम

सीतापुर। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में सोमवार को जिला टास्क फोर्स/बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों इत्यादि के संदर्भ में जिला अनुश्रवण समिति की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रातः 07ः30 बजे से मेन रोड से अन्दर लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित विद्यालयों में जाकर प्रार्थना सभा में उपस्थिति होंगे तथा अन्य विद्यालयों में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण करेगें। निर्देश दिये गये कि बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट बनवाये जाने हेतु अभी से ऐसे सभी बच्चों का डाटा तैयार कर लिया जाये जिनके बर्थ सर्टिफिकेट बनने है। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक वाइज कितने बच्चों को जन्म प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है, का डाटा तैयार कर उपजिलाधिकारी को उपलब्ध करायेगें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट बनवाये जायें तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी शैक्षिक सत्र 2026-27 में आर0टी0ई0 12(1)(सी) के अन्तर्गत चयनित समस्त बच्चों का सम्बन्धित विद्यालयों में प्रवेश कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय द्वारा प्रवेश लेने से मना किया जाता है तो ऐसे विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जब तक खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा समस्त बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाये जाने तथा आर0टी0ई0 12(1)(सी) के अन्तर्गत चयनित समस्त बच्चों का प्रवेश सम्बन्धी प्रमाणपत्र उपलब्ध नही कराया जाता है तब तक समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन अवरूद्ध किया जाये। निर्देश दिये गये कि परिषदीय विद्यालयों के प्र0अ0/इं0प्र0अ0 के साथ बैठक कर एस0ओ0पी0 के 31 बिन्दुओं पर प्रस्तुतीकरण कर विस्तार से चर्चा कर 31 बिन्दुओं का अनुपालन विद्यालय में करायें। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर विशेष फोकस करते हुए शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में बच्चों को प्रतिदिन मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन का वितरण किया जाये तथा बच्चों को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। रसोई घर में एवं भोजन बनाते समय तथा वितरण के समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजागणपति आर0, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now